बीके सिंह @ सिरकोनी, जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में मंगलवार की दोपहर को वृद्ध महिला से सोने की चैन छीनकर भाग रहे बदमाश को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। महिला घर मे अकेली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस को सौप दिया। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी ज्ञान देवी पत्नी स्व. उमाशंकर राय घर पर बाइक सवार एक कूकर और कढ़ाही बेचने वाला युवक आकर बोला कि कूकर व कढ़ाही खरीद लें। जब तक वह कुछ कहतीं, उसकी नजर घर के अंदर पड़ी। वहां कोई और दिखाई नहीं दिया। वह तत्काल घर के अंदर घुसकर वृद्ध ज्ञान देवी का गला और मुंह दबाकर उनके गले से सोने की चैन को खींच लिया। वृद्धा का ओठ कट गया जिससे खून निकल आया। इसके बाद फेरी वाला बदमाश भागकर अपनी बाइक के पास पहुंचा और बाइक लेकर भागने लगा तभी ज्ञान देवी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। उनकी आवाज सुनकर आस—पास के लोग उसे पकड़ने के लिये दौड़ लगा दिये। उसी समय अंकित विश्वकर्मा एवं सुबाष विश्वकर्मा दौड़कर बाइक से भाग रहे बदमाश के ऊपर कूद गये तब तक अन्य लोग भी पहुंच गये। लोगों ने उसकी पिटाई कर वही बैठा लिया। उसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गयी। सूचना पर घटना स्थल से कुछ दूर कल्याणपुर बाजार में मौजूद एसआई विजय प्रताप सिंह मयफोर्स मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने बाइक सहित उसके पास निकले चाकू आदि के साथ हिरासत में ले लिया। पकड़े गये बदमाश ने ग्रामीणों को अपना नाम कन्हैया पाण्डेय पुत्र राजदेव पाण्डेय निवासी गांव कपिया निजामत थाना महराजगंज जनपद सिवान बिहार बताया। उसने बताया कि वह आजमगढ़ के बरदह थाने के पास रहता है।
Tags
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur crime news
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
recent
today jaunpur news