जौनपुर। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अन्तर्गत बुधवार को नगर पालिका परिषद द्वारा जलकल परिसर में विशेष कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष मनोरमा मौर्या एवं अधिशासी अधिकारी पवन कुमार ने विभिन्न क्षेत्रों में अपना बहुमूल्य योगदान देने वाली महिलाओं, स्वयं सहायता समूह, एनटीओ से जुड़ीं महिलाओं, नगर की स्वच्छता ब्राण्ड एम्बेसडर और शहर को स्वच्छ रखने में जुटीं सफाई मित्र महिलाओं को उनके विशिष्ट योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। साथ में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर सभी का स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया।
इस दौरान उपस्थित महिलाओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई, ताकि जौनपुर को स्वच्छता के मानकों पर शिखर पर पहुंचाया जा सके। कार्यक्रम में 'नारी शक्ति' को नमन करते हुए उन्हें सुरक्षा, स्वास्थ्य और स्वावलम्बन के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान आह्वान किया गया कि आइए, हम सब मिलकर महिला सशक्तिकरण और स्वच्छता के इस अभियान को जनभागीदारी से और अधिक मजबूत बनायें।इस अवसर पर कर अधीक्षक अंजू राय, जलकल अभियंता रागिनी मौर्य, प्रियंका जी, डीपीएम खुशबू यादव के अलावा तमाम स्वयंसेवी महिलाएं, सफाईमित्र, पालिकाकर्मी आदि उपस्थित रहे।
Tags
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur crime news
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
recent
today jaunpur news