Jaunpur : ​निराश्रित पशुओं के भरण—पोषण के लिये डीएम ने की अपील

जौनपुर। जनपद में गौवंश सहित अन्य निराश्रित पशुओं के संरक्षण एवं उनके समुचित भरण-पोषण के लिये संचालित गौशालाओं में वर्तमान में भूसे की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र ने गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी जनपद के समस्त कृषक बंधुओं, समाजसेवियों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा आम नागरिकों से अपील किया कि वे अधिक से अधिक मात्रा में भूसा दान कर गौशालाओं में संरक्षित निराश्रित गोवंश के लिए सहयोग प्रदान करें। जिलाधिकारी ने कहा कि पशुओं के लिए पर्याप्त चारा उपलब्ध कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। जनपद के किसान भाई यदि अपनी फसल से प्राप्त भूसे का कुछ भाग गो आश्रय स्थलों के लिए दान करते हैं तो इससे निराश्रित पशुओं के संरक्षण में बड़ी सहायता मिलेगी। उन्होंने उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी, पशु चिकित्सा अधिकारी सहित सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि भूसा संग्रहण के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा प्राप्त भूसे को गौशालाओं तक शीघ्र पहुंचाया जाय। जनपद के सभी नागरिकों से अपील है कि वे इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लें और अधिक से अधिक भूसा दान कर गौसेवा में अपना योगदान दें।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534