सिद्दीकपुर, जौनपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में महिला थाना की एंटी रोमियो टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत विशेष जागरूकता कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी रहीं। महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर श्यामा तिवारी के नेतृत्व में टीम ने छात्राओं और महिलाओं को उनकी सुरक्षा व शासन द्वारा प्रदत्त अधिकारों के प्रति सजग किया। इस दौरान टीम ने आपातकालीन परिस्थितियों में तत्काल सहायता प्राप्त करने हेतु विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे पुलिस आपातकालीन सेवा 112, वूमेन पावर लाइन 1090, स्वास्थ्य सेवा 102 व 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, वीमेन हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 और साइबर अपराध नियंत्रण हेतु 1930 की विस्तृत जानकारी साझा किया।
साथ ही सांसद सीमा द्विवेदी ने महिलाओं को केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे विधवा पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, नशा मुक्ति भारत अभियान और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से भी अवगत कराया गया, ताकि वे इन सुविधाओं का लाभ उठाकर सामाजिक व आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें। महिलाएं हर क्षेत्र में अपने गांव, जनपद व देश का नाम अपने द्वारा रोशन कर रही हैं। टीम ने महिलाओं को निर्भीक होकर अपनी आवाज उठाने और किसी भी असुरक्षा की स्थिति में पुलिस का सहयोग लेने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर जान्हवी श्रीवास्तव, शोभना श्रीवास्तव, विमला श्रीवास्तव, राखी सिंह, सुमन यादव, भानुमती सहित तमाम लोगों की मौजूदगी रही।
Tags
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur crime news
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
recent
today jaunpur news