जौनपुर। नगर के सिटी स्टेशन रेलवे क्रासिंग ओवरब्रिज के समीप स्थित श्री मां आद्या शक्ति दक्षिणा काली मन्दिर पर चैत्र नवरात्र के नवमी के दिन शुक्रवार को प्रधान पुजारी भगवती सिंह वागीश ने सैकड़ों लोगों को हवन पूजन कराया। इस मौके पर मन्दिर के पुजारी भगवती सिंह ने बताया कि हवन से आस-पास का वातावरण शुद्व हो जाता है और प्राणियों में सर्वधन का संचार हो जाता है। घंटा व शंख की ध्वनी से वातावरण अत्यन्त आनन्दमय हो जाता है।अतः कलयुग में काली उपासना परम शक्ति वर्धक एवं मंगलकारी है। कलयुग में मां काली की पूजा अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। इस अवसर पर सपा नेता अजय त्रिपाठी, वेद प्रकाश सिंह एडवोकेट, मतिवार सिंह, दलसिंगर, रामपाल विश्वकर्मा, रतन, अमित दुबे, विपिन सिंह, सर्वेश सिंह, भानु मौर्य, मनीष सोनकर, वन्देश सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
Tags
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur crime news
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
recent
today jaunpur news