Jaunpur : मनरेगा कर्मियों के मानदेय बकाये को लेकर अधिकारियों को भेजा गया ज्ञापन

जफराबाद, जौनपुर। सिरकोनी ब्लाक में कार्यरत मनरेगा कर्मियों ने लंबे समय से मानदेय भुगतान न होने को लेकर जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी व उपायुक्त श्रम एवं रोजगार, खंड विकास अधिकारी सिरकोनी को ज्ञापन देकर जल्द भुगतान की मांग किया। कर्मियों का कहना है कि जुलाई 2025 से अब तक मानदेय व ईपीएफ का भुगतान नहीं हुआ है जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में कहा गया है कि होली और दीपावली जैसे त्योहार भी बिना वेतन के गुजारने पड़े जिससे कर्मचारियों के परिवार पर गहरा असर पड़ा है। कर्मियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बकाया मानदेय व ईपीएफ का भुगतान नहीं किया गया तो आंदोलन करने को मजबूर होंगे। साथ ही प्रशासन से इस मामले में शीघ्र कार्यवाही कर समस्या का समाधान कराने की मांग की गई। इस अवसर पर रोजगार सेवक अध्यक्ष दिनेश राज, एपीओ नीरज शुक्ला, अकाउंटेंट आशीष सिंह, अजय श्रीवास्तव, दीपक मिश्रा, रामकुमार सिंह, संदीप कुमार यादव, अजय कुमार, रूपा देवी, रीना गौड़, बसंत सहित तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534