जौनपुर। सनातन संस्था की ओर से हिन्दू नव वर्ष के उपलक्ष्य में नगर के सूरज बिहारी कालोनी के प्राचीन हनुमान मंदिर पर शक्ति और विजय के प्रतीक स्वरूप गुड़ी पड़वा पर ब्रह्मध्वज स्थापित किया गया। साथ ही पूरे विधि विधान से पूजन अर्चन करके धर्म ध्वज फहराया गया। बताते चलें कि यह परम्परा लगभग 2000 वर्ष पुरानी है। इस परम्परा की शुरुआत सम्राट विक्रमादित्य ने की थी।श्यह सनातन धर्म की सांस्कृतिक और गौरव का प्रतीक है। बताते चलें कि प्रतिवर्ष चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा (मार्च-अप्रैल) को यह त्योहार भगवान ब्रह्मा द्वारा सृष्टि की रचना, राजा शालिवाहन की विजय और भगवान रामचंद्र के अयोध्या लौटने की याद में नई शुरुआत, फसल कटाई (रबी) और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं सनातनी आशा सिंह ने हिन्दू नव वर्ष की शुभकामना दिया। साथ ही ईश्वर से विश्व कल्याण की कामना करते हुए बताया कि "सनातन संस्था एक ऐसी संस्था है जो राष्ट्र और धर्म की रक्षा के लिए कार्य करती है। इसका उद्देश्य छत्रपति शिवाजी महाराज, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के सपनों का रामराज्य बनना है। समाज में हो रहे अधर्म से लड़ना है। जन—जन में सनातन की संस्कृति एवं चेतना को उजागर करना है जिसके लिए हमारी सनातन संस्था वर्षों से इस वृक्ष को सींच रही है। इस अवसर पर डा. विजेन्द्र नाथ सिंह सहित कालोनी के तमाम पुरूष, महिला, बच्चे आदि उपस्थित रहे।
Tags
#recent
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur crime news
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
recent
today jaunpur news