जौनपुर। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ की बैठक रविवार को नवदुर्गा शिव मंदिर सद्भावना पुल पर की गई जहां सभी संगठन के लोग उपस्थित रहे। इस मौके पर राजेश सिंह ने बताया कि आगामी 13 अप्रैल को सायंकाल समय 4:30 बजे विशाल मसाल जुलूस निकाला जायेगा। इसके पहले बीआरपी के इंटर कॉलेज के मैदान में एकजुट हो जाय जहां से क्रांति स्थल विकास भवन कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन दिया जाएगा। संजय सिंह जिलाध्यक्ष उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ ने कहा कि टेट की अनिवार्यता के लिए हम सबको एकजुट होकर अपनी लड़ाई लड़ना होगा। हम तब तक लड़ते रहेंगे जब तक हमें कामयाबी हासिल नहीं कर लेंगे।
सुधीर सिंह प्रदेश अध्यक्ष एआरपी ने आह्वान किया कि हम 21 ब्लॉकों के एआरपी को साथ में लेकर अध्यापकों को जागरुक करते हुये 13 अप्रैल के विशाल मसाल जुलूस में सम्मिलित होने के लिये आह्वान करेंगे। डा. हेमंत जी ने कहा कि जनपद के एक-एक शिक्षक की भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए। डा. मनीष सोमवंशी ने बताया कि महिलाओं की भागीदारी बड़ी संख्या में होगी। इंदु प्रकाश यादव ने कहा कि समस्त जिले के टेट से प्रभावित अध्यापकों को अपनी लड़ाई मानकर हमें आगे आना चाहिए। विकास सिंह प्रदेश संगठन मंत्री PSPSA ने बताया कि यह हमारी लड़ाई निजी नहीं है। हम सभी की लड़ाई है। इसमें हमें अगली भूमिका निभानी चाहिये।इस अवसर पर सुभाष चन्द्र, प्रकाश मिश्रा, डा. विजय रघुवंशी, डा. शिव नारायण यादव सहित सभी संगठन के लोग उपस्थित रहे। बैठक का संचालन राममूरत यादव जिलाध्यक्ष विशिष्ट बीटीसी जिलाध्यक्ष ने किया।
Tags
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur crime news
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
recent
today jaunpur news