Jaunpur : ​वरिष्ठ पत्रकार हुब लाल यादव दिल्ली में किये गये सम्मानित

जौनपुर। जनपद के बदलापुर क्षेत्र के लिए यह अत्यन्त गर्व और सम्मान की बात है कि जौनपुर प्रेस क्लब तहसील बदलापुर के अध्यक्ष हुब लाल यादव को देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित समारोह के दौरान सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके लंबे अनुभव, निष्पक्ष कार्यशैली और समाज के प्रति समर्पण के लिए प्रदान किया गया।
बता दें कि हुबलाल यादव जिले के बदलापुर तहसील अंतर्गत गांव चरियाही के निवासी हैं जो सन् 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और अपने कार्यकाल में कई प्रतिष्ठित एवं सम्मानित समाचार पत्रों से जुड़े रह चुके हैं। वर्तमान में भी वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ पत्रकारिता कर रहे हैं। दिल्ली में आयोजित इस सम्मान समारोह का आयोजन पूर्वोदय चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष शिव कुमार शर्मा ने हुबलाल जी को सम्मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विभिन्न हिस्सों से आए गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
उक्त अवसर पर डिप्टी सेक्रेटरी सुशील वर्मा, अमित शर्मा, डिप्टी सेक्रेटरी कुशलदेव वर्मा, रामानंद यादव, सुनील यादव बिल्डर, अशोक यादव, संत समीर, बीएल यादव समेत अन्य कई लोग उपस्थित रहे जिन्होंने क्रमश: जौनपुर प्रेस क्लब बदलापुर अध्यक्ष हुबलाल यादव को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया। ट्रस्ट अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि हुबलाल जी ने हमेशा निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता की है जो समाज के लिए प्रेरणादायक है। उनके कार्यों ने न केवल जौनपुर, बल्कि व्यापक स्तर पर पत्रकारिता की गरिमा को बढ़ाया है। सम्मान प्राप्त बाद हुबलाल जी ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका ही नहीं, बल्कि पूरे तहसील बदलापुर क्षेत्र और जौनपुर प्रेस क्लब परिवार का सम्मान है। वे आगे भी इसी प्रकार समाज और पत्रकारिता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करते रहेंगे।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534