Jaunpur : शाहगंज में 'मिलेट्स रोड शो' का हुआ आयोजन

चन्दन अग्रहरि @ शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय तहसील परिसर में कृषि विभाग शाहगंज द्वारा मोटे अनाज (मिलेट्स) के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु एक भव्य 'मिलेट्स रोड शो' का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि संतोष पांडेय एवं तहसीलदार शाहगंज ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया।
बताया गया कि यह रोड शो तहसील परिसर से प्रारंभ होकर ग्राम कौड़ियां स्थित मिनी औद्योगिक संस्थान के मैदान तक निकाला गया। प्रचार वाहनों और डीजे के माध्यम से मोटे अनाज के गुणों और उसकी खेती के लाभों के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र राजभर एवं ग्राम कौड़ियां के प्रधान दुर्गा प्रसाद चौधरी  के साथ प्रधान प्रतिनिधि चंद्रेश चौधरी ने अपने साथी कृषकों के साथ मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
पूरा कार्यक्रम एडीओ कृषि धर्मेंद्र सरोज एवं नंद किशोर (SMS) की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता एडीओ कृषि धर्मेंद्र सरोज ने किया। रोड शो में बड़ी संख्या में कृषकों ने भाग लिया जिसमें कृषक उत्पादक समूहों (FPO) से जुड़े प्रगतिशील कृषक बृजेश यादव, अनिल यादव, मुकेश राजभर एवं तारक नाथ भी शामिल रहे। अंत में उपस्थित कृषकों को मिलेट्स (मोटे अनाज) की खेती अपनाने और इसे अपने दैनिक आहार में शामिल करने हेतु प्रेरित किया गया।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534