चन्दन अग्रहरि @ शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के बीबीगंज बाजार में रामनवमी पर प्रभु श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शाम 6 बजे से शुरू हुई यह शोभायात्रा रात 9 बजे तक चली जिसमें बड़ी संख्या में धर्म प्रेमी शामिल हुए। इस दौरान पूरा बाजार जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया था।
शोभायात्रा का शुभारंभ संकट मोचन हनुमान मंदिर से हुआ। मंदिर के पुजारी रामपुजन अग्रहरी ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचन्द्र की आरती उतारकर इसे रवाना किया। यह शोभायात्रा पुलिस चौकी, पुरानी बाजार और बरैया होते हुए पुनः संकट मोचन हनुमान मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई।शोभायात्रा में भगवान श्रीराम के भव्य रथ के साथ राम-लक्ष्मण, सीता और हनुमान जी की मनमोहक झांकियां शामिल थीं। इस दौरान क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर जलपान की व्यवस्था की गई और श्रीराम की आरती उतारी गई। महिलाओं ने छतों से पुष्पवर्षा करके शोभायात्रा का स्वागत किया। कार्यक्रम आयोजक दयाशंकर जायसवाल, विनोद जायसवाल और अरविन्द अग्रहरि ने बताया कि यह आयोजन हर साल रामनवमी के उपलक्ष्य में धूमधाम से किया जाता है। पुलिस चौकी प्रभारी रामविलास जी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक चन्द्रभान, कांस्टेबल हिमांशु सिंह और अमित यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी शोभायात्रा की सुरक्षा में मुस्तैद रहे।
इस अवसर पर अमन मोदनवाल, दीपांशु जायसवाल, आकाश मोदनवाल, रिशु बिंद, मुकुल जायसवाल, विशाल अग्रहरि, अभिषेक मोदनवाल, विपिन अग्रहरि, विनय सोनी, प्रिन्स मोदनवाल, अहम साहू, शिवम मोदनवाल, कक्कू अग्रहरि, कृष्ण अग्रहरि, अतुल मोदनवाल सहित कई भक्त उपस्थित थे। अन्त में शामिल झांकियों के कलाकारों को सम्मानित किया गया।
Tags
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur crime news
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
recent
today jaunpur news