विरेन्द्र यादव @ सरायख्वाजा, जौनपुर। अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पूर्वांचल विश्वविद्यालय में महिला अध्ययन केंद्र/वूमेन सेल के तत्वावधान में "लैंगिक असमानता के प्रति जागरूकता" विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला, सम्मान समारोह तथा विश्वविद्यालय के नवनिर्मित फायरिंग रेंज में छात्राओं के लिए शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि आज महिलाएँ प्रत्येक क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ प्राप्त कर रही हैं और समाज को उन्हें उचित सम्मान देना चाहिए। महिलाओं के भीतर हर परिस्थिति से संघर्ष कर आगे बढ़ने की अद्भुत क्षमता होती है। उनके विचार छात्राओं एवं उपस्थित महिलाओं के लिए अत्यंत प्रेरणादायी रहे।कुलसचिव केश लाल तथा परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार ने कहा कि वे अपने जीवन में अनुशासन और देशभक्ति को प्राथमिकता दें, यही सच्ची देश सेवा है। शूटिंग प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया जिसमें प्रथम स्थान उजाला बिंद, द्वितीय स्थान शालिनी भारती तथा तृतीय स्थान मुस्कान मौर्य ने प्राप्त किया।
कार्यक्रम का संचालन स्वागत एवं विषय प्रवर्तन महिला अध्ययन केंद्र की प्रभारी डॉ. जाह्नवी श्रीवास्तव ने किया।
इस दौरान कार्यशाला का भी हुआ जहां लैंगिक उत्पीड़न की स्थानीय परिवाद समिति के सदस्य डॉ मनोज वत्स ने बताया कि महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न अर्थात कार्यस्थल या किसी भी स्थान पर यौन प्रकृति का अवांछित, अनुचित व्यवहार किया गया है जो महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाता है। इसमें अवांछित शारीरिक संपर्क, लैंगिक अनुकूलता की मांग, अश्लील टिप्पणी या साहित्य दिखाना शामिल है। भारत में लैंगिक उत्पीड़न के खिलाफ सख्त कानून 2013 में बनाया गया है।
इस दौरान शिक्षा, सामाजिक सेवा, प्रशासन, चिकित्सा, उद्यमिता, कला एवं संस्कृति सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 42 महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यशाला के अंतर्गत लैंगिक असमानता से जुड़े विषयों पर रोल प्ले, संवाद और सहभागितापूर्ण गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में विश्वविद्यालय की छात्राओं को आत्मरक्षा और आत्मविश्वास से सशक्त बनाने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय के नवनिर्मित फायरिंग रेंज में एयर रायफल से शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता 98 बटालियन एनसीसी, जौनपुर के मुख्य प्रशिक्षक सूबेदार संता बहादुर राणा, जीसीआई रुचि यादव तथा पीआई राजकुमार के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।
इस अवसर पर एनसीसी प्रभारी डॉ. मनोज पाण्डेय, डॉ. मनोज वत्स, महिला थाना प्रभारी श्यामा तिवारी, प्रो. अखिलेश्वरी सिंह, डॉ ममता सिंह डॉ. मंजू, डॉ. संगीता, राकेश सिंह, विमल श्रीवास्तव, श्रेया, मुस्कान, नंदिनी, अर्पणा, प्रतीक्षा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
Tags
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur crime news
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
recent
today jaunpur news