Jaunpur : बड़ागांव में आयोजित गो कथा का हुआ समापन, भण्डारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के बड़ागांव में स्थित मां शीतला मंदिर परिसर में आयोजित 5 दिवसीय गो कथा का भव्य समापन रामनवमी पर श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ। समापन अवसर पर विशाल प्रसाद वितरण एवं भंडारे का आयोजन हुआ जहां क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ अर्जित किया। आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में भक्ति, आस्था और उत्साह का वातावरण बना रहा। आयोजन समिति के अनुसार कथा वाचन गौवत्स अश्वनी जी महाराज ने किया जिनकी मधुर वाणी से श्रद्धालु भाव—विभोर हो उठे। समापन दिवस पर विशेष रूप से भंडारे का आयोजन जहां सभी आगंतुकों को प्रसाद वितरित किया गया।
आयोजन में बिट्टू किन्नर, राजीव सिंह, डब्लू पप्पू प्रधान बड़ौना, रवि प्रकाश श्रीवास्तव एडवोकेट, उमेश चंद, रमेश चंद हलवाई, पुजारी नेमचंद, अजय सिंह, सोनू, आरोही किन्नर, सानू पांडेय, गगन यादव के साथ आकाश मोदनवाल, विशाल अग्रहरी, दिनेश, राम उजागर, अमित पांडेय, रिंकू पांडेय, गोल गौर, धीरज पाटिल, अमरेंद्र गुप्ता, अनिल उपाध्याय, वीरेंद्र सोनकर का सराहनीय योगदान रहा। अन्त में आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534