Jaunpur : ​सबीना कार्यक्रम में जुटे सैकड़ों रोजेदार

जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के कल्याणपुर बाजार में समाजसेवी हाजी अलाउद्दीन के आवास पर कार्यक्रम हुआ जहां सबीना पढ़ा गया। इसके बाद इफ्तार पार्टी का आयोजन हुआ जहां क्षेत्र के सैकड़ों रोजेदार आदि मौजूद रहे।
इसके पहले कार्यक्रम की शुरुआत कुरआन-ए-पाक की तिलावत और सबीना से हुई जिसमें लोगों ने पूरे निष्ठा से शामिल हुये। सबीना के बाद रोजेदारों के लिये इफ्तार का विशेष आयोजन हुआ। अजान होते ही सभी ने मिलकर रोजा खोला और अल्लाह की बारगाह में दुआ किया।
कार्यक्रम के मौजूद हाफ़िज़ और मौलाना ने रमजान के पाक महीने की बरकतों पर चर्चा करते हुए आपसी भाईचारे, अमन-चैन और मुल्क की तरक्की के लिए दुआ मांगी। कार्यक्रम में आये लोगों ने पूर्व एडीओ पंचायत हाजी अलाउद्दीन के इस कार्यक्रम आयोजन की सराहना करते हुये इसे सामाजिक सौहार्द और एकता का प्रतीक बताया।
इस अवसर पर सपा के जिला उपाध्यक्ष डा. सरफराज खान, जमाल हाशमी, गुफरान सज्जाद, हाफिज नसीम अख्तर, मौलाना दिलशाद अहमद, मौलाना शाहिद, मौलाना अबरार अहमद, मौलाना अफजल, मौलाना इरफान अहमद, मौलाना लुकमान, मौलाना फौजान, हाजी इश्तियाक अहमद, अकील, सफीक, जायेद सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534