Jaunpur : ​कोशिश ने काव्य गोष्ठी के साथ किया मिलन समारोह

जौनपुर। कोशिश संस्था के तत्वावधान में होली मिलन समारोह एवं मासिक गोष्ठी रामेश्वर सिंह सभागार रासमंडल में वरिष्ठ कवि गिरीश श्रीवास्तव गिरीश की अध्यक्षता में हुई। होली मिलन की यह गोष्ठी होली, चैती और नवरात्र के मिले—जुले रंग लिये रंगीली और व्यंग तथा भक्ति के रसों से सराबोर एक यादगार समारोह बन गई।
जनार्दन अस्थाना के सामयिक लोक छंदों की छटा तथा दमयंती सिंह के भक्ति भाव में डूबे भजन और प्रो. आरएन सिंह के सारगर्भित उद्बोधन ने समारोह को भव्यता प्रदान किया। मुख्य अतिथि सभाजीत द्विवेदी तथा नन्द लाल समीर विशिष्ट अतिथि रहे। गोष्ठी का संचालन अशोक मिश्र ने किया। अनुजा निगम की सुरीली सरस्वती वंदना से कार्यक्रम शुरू हुआ। यह सुरीला गीतों, कविताओं और हास्य फुलझड़ियों का रंगीन सफर श्रोताओं को अन्त तक अलग—अलग रंगों और भावों-रसों में सराबोर करता रहा।
गोष्ठी में कमलेश गुप्त, आलोक रंजन, राजेश पाण्डेय, सुशील दुबे, फूलचंद भारती, अनिल उपाध्याय, आशिक जौनपुरी, सुमति श्रीवास्तव, डॉ अजय विक्रम, प्रशांत श्रीवास्तव, ओम् प्रकाश खरे, दमयंती सिंह, अंसार जौनपुरी, एसबी उपाध्याय, अशोक मिश्र, रामजीत मिश्र, जनार्दन अस्थाना पथिक, नन्द लाल समीर, प्रो आरएन सिंह, सभाजीत द्विवेदी एवं गिरीश श्रीवास्तव गिरीश ने काव्य पाठ किया। अन्त में डा. विमला सिंह ने आयोजन की सफलता और सहभागिता के लिये सभी को धन्यवाद दिया।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534