जौनपुर। नगर के रासमण्डल में स्थित ब्लॉसम्स स्कूल में वार्षिक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगा जहां विद्यालय के सभी बच्चों का विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण किया।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि शिक्षा के साथ बच्चों का स्वास्थ्य भी उतना ही महत्वपूर्ण है। इसी उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया गया, ताकि विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास पर विशेष ध्यान दिया जा सके।शिविर में डॉ. बृजेश कुमार, डॉ. गौरव प्रकाश मौर्य एवं डॉ. अजय पांडेय जी ने अपनी सेवाएं देते हुये बच्चों का विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण किया। विद्यालय के प्रबंधक सैयद शम्स अब्बास ने कहा कि "हमारा प्रयास है कि हम बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं भी प्रदान करें जिससे उनका सर्वांगीण विकास हो सके।"
प्रधानाचार्या नीलम अस्थाना ने कहा कि "स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास संभव है, इसलिए ऐसे शिविर विद्यार्थियों के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।" विद्यालय की निदेशक शहनाज़ रिज़वी ने कहा कि "हम बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षा के साथ स्वास्थ्य को भी समान महत्व देते हैं और आगे भी ऐसे आयोजन जारी रहेंगे।"
उप-प्रधानाचार्य ज़ीशान खान ने कहा कि "इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर से अभिभावकों में जागरूकता बढ़ती है और बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समय पर पता चल पाता है।" अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी चिकित्सकों, अभिभावकों एवं स्टाफ सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया जिनके सहयोग से यह शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
Tags
#recent
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur crime news
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
recent
today jaunpur news