नौपेड़वा, जौनपुर। बक्शा ब्लॉक मुख्यालय पर गुरुवार को 11 माह से लंबित मानदेय के भुगतान न मिलने से नाराज रोजगार सेवकों ने बीडीओ शुभम बरनवाल को पुनः ज्ञापन सौंपा। रोजगार सेवकों ने बताया कि दीपावली, होली जैसे पावन पर्व पर मानदेय न मिलने से रोजगार सेवकों के समक्ष भुखमरी का संकट उत्पन्न हो गया है जबकि ब्लॉक के लेखाकार एवं मनरेगा कम्यूटर सहायक का भुगतान बीते माह फरवरी तक किया जा चुका है।
रोजगार सेवक संघ के जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार एवं ब्लॉक अध्यक्ष आशीष कुमार के नेतृत्व में एकत्रित दर्जनों रोजगार सेवकों ने बीडीओ को ज्ञापन सौंप अपनी पीड़ा से पुनः अवगत कराया। रोजगार सेवकों ने बताया कि मानदेय न मिलने से लोग भुखमरी की कगार पर पहुँच गए है। उनके पास मानदेय के अलावा कोई सहारा न होने से लोग खासे परेशान है जो संविधान में प्रदद्दत अधिकार का घोर उल्लंघन है जबकि रोजगार सेवकों से विभागीय कार्य के अलावा एसआईआर, क्रॉप सर्वे, बीएलओ जैसे महत्वपूर्ण कार्य भी कराया जा रहा है।रोजगार सेवकों ने लंबित भुगतान के साथ ईपीएफ की देयता की भी जानकारी दी। भुगतान न होने तक कार्य को बंद करने की बात कही। बीडीओ ने संघ को भरोसा दिलाया कि रोजगार सेवकों के मानदेय की प्रकिया शुरू है। जल्द ही डोंगल के माध्यम से भुगतान कर दिया जाएगा। इस अवसर पर महेंद्र यादव, जयशंकर, पूजा देवी, रीना देवी, सावित्री, व्यंजना यादव, इन्दू देवी, प्रद्युम्न यादव सहित तमाम रोजगार सेवक मौजूद रहे।
Tags
#recent
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur crime news
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
recent
today jaunpur news