Jaunpur : ​जुलूस मार्ग पर मस्जिद—मजार को एहतियातन पर्दों से किया गया कवर

राकेश शर्मा @ खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय कस्बे में आगामी होली जुलूस को लेकर प्रशासन ने एहतियातन तैयारियां शुरू कर दी हैं। जुलूस के निर्धारित मार्ग में पड़ने वाली एक मस्जिद और समीप स्थित मजार को अस्थायी रूप से पर्दों से कवर दिया गया है। पुलिस प्रशासन के अनुसार यह कदम आपसी सौहार्द, कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए किया गया है। गौरतलब हो कि होली जुलूस देर दोपहर खेतासराय पावर हाउस से निकलकर चौराहा होते हुए पंजाब नेशनल बैंक खुटहन मार्ग पुरानी बाजार रोड़ होते हुए बारां मोड़ तक जाएगा जहाँ से वापस होकर मुख्य मार्ग से प्रारंभ स्थान पर जाकर सम्पन्न हो जाएगा। इस होली जुलूस के रास्ते में पड़ने वाले कस्बा के बड़ी मस्जिद, मज़ार समेत कुल आधा दर्जन मस्ज़िद, मज़ारों को पूर्व की भांति कवर कर दिया गया है, ताकि किसी प्रकार की अनावश्यक टिप्पणी, नारेबाजी या दृश्य को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने कहा कि यह एक एहतियाती और अस्थायी व्यवस्था है। जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न होने के बाद पर्दे हटा दिये जायेंगे। प्रशासन सभी धर्मों के प्रति समान सम्मान की नीति पर कार्य कर रहा है।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534