जौनपुर। कला एवं साहित्य को समर्पित अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती की जनपद शाखा द्वारा नववर्षोत्सव 2083 का भव्य आयोजन नव दुर्गा शिव मंदिर प्रतिमा विसर्जन घाट सद्भावना पुल में उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गिरीश चंद्र यादव राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार खेल एवं युवा कल्याण विभाग, कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक मनोज अग्रहरि एवं संरक्षक रविन्द्र नाथ जी ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इसके बाद संस्था के सभी सदस्यों ने सामूहिक ध्येय गीत के मंचन के पश्चात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में गण गीत का आयोजन किया।
इस मौके पर विभाग प्रमुख कमलेश जी ने संघ के बारे में विस्तृत रूप से बताया जिसमें संस्कार भारती के सृजन से अब तक के सफर के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में स्थानीय नवोदित कलाकार 10 वर्षीय वेद मिश्रा ने तबला सोलो प्रस्तुति करके सभी को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। इसी क्रम में डा. नरेन्द्र पाठक के साथ उनके शिष्यों ने संघ गीत 'हम करें राष्ट्र आराधना व चरैवेति चरैवेति यही तो मंत्र है अपना' की प्रस्तुति दिया। कार्यक्रम में बनारस के कथक घराने के अन्तर्राष्ट्रीय कथक कलाकार रविशंकर जी, माता प्रसाद एवं ममता टंडन की प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। उन्होंने कथक के पारंपरिक गीतों की मनमोहक नृत्य प्रस्तुति से दर्शकों को भाव विभोर कर दिया।बृज भूमि मथुरा से आई डा. सीमा मोरवाल ने बृज वंदना, मां दुर्गा की स्तुति के पश्चात मयूर नृत्य एवं बृज की लट्ठ मार होली से सभी दर्शकों को मंत्र—मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वीरेंद्र जायसवाल क्षेत्र कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया।
विशिष्ट अतिथि बृजेश सिंह सदस्य विधान परिषद, मनोरमा मौर्य अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, डॉ रामसूरत मौर्य, काशी प्रान्त महामंत्री सुजीत जी, डॉ स्मिता श्रीवास्तव, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ क्षितिज शर्मा, डॉ सुभाष सिंह की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री यादव ने कहा कि नव वर्ष को सभी भारतीयों को पारंपरिक तरीके से मनाना चाहिये। कार्यक्रम का समापन सामूहिक वंदे मातरम से हुआ। इसके पहले सभी कलाकारों को अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन ऋषि श्रीवास्तव, आलोक सिंहा एवं मयंक नारायण ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष राजकमल जी, संजय अग्रहरि, पूर्व अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, राजेश किशोर, अतुल सिंह, दीपक श्रीवास्तव, अवधेश श्रीवास्तव, विनोद अग्रहरि, मनीष अस्थाना, अवधेश यादव, आशीष गुप्ता, अजय गुप्ता, बालकृष्ण साहू, अरुण केशरी, अभिताश गुप्ता, राज केशरी, ज्योति मिथिलेश श्रीवास्तव, सोनम अग्रहरि, योगेंद्र प्रताप सिंह, विनोद अग्रहरि, राजेश अग्रहरि, साक्षी श्रीवास्तव, ज्योति ऋषि श्रीवास्तव, क्लाविद् रविकांत जायसवाल, डॉ सूरज जायसवाल, सुप्रतीक गुप्ता, आशीष श्रीवास्तव, आशीष जायसवाल, आकाश सेठ, दिलीप सिंह, प्रदीप सिंह, शशांक सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में महामंत्री अमित अंशु ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Tags
#recent
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur crime news
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
recent
today jaunpur news