Jaunpur : नयेपुर हथेरा गांव पहुंचे विधायक, शोक संतप्त परिवार को बंधाया ढांढस

जौनपुर। मड़ियाहूँ तहसील के रामपुर ब्लाक अंतर्गत नयेपुर हथेरा गांव में अपना दल (एस) पार्टी के जिला महासचिव कौसिक पटेल के बड़े पिता के निधन की सूचना मिलने पर मड़ियाहूँ विधायक डॉ. आर. के. पटेल उनके आवास पर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। विधायक ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा परिवार के सदस्यों को इस दुख की घड़ी में धैर्य बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जीवन-मृत्यु प्रकृति का अटल सत्य है, लेकिन अपनों के बिछड़ने का दुख बहुत गहरा होता है। ऐसे समय में सभी को मिलकर परिवार का सहारा बनना चाहिए। उन्होंने कौसिक पटेल और उनके परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में वह और उनकी पूरी टीम परिवार के साथ खड़ी है। विधायक ने भरोसा दिलाया कि यदि किसी भी प्रकार की आवश्यकता हो तो वे हर संभव सहायता के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। इस दौरान वहां उपस्थित लोगों ने भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। इस मौके पर अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर पटेल, जिला मीडिया प्रभारी चन्द्रशेखर पटेल, राजू पटेल, सुनील यादव सहित कई पार्टी पदाधिकारी और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534