बदलापुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में स्थित एमसीसी स्कूल का वार्षिकोत्सव बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बच्चों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और रचनात्मकता ने उपस्थित अतिथियों व अभिभावकों का मन मोह लिया। रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने यह साबित कर दिया कि यदि सही मार्गदर्शन और अवसर मिले तो ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे भी किसी से कम नहीं हैं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओम प्रकाश यादव (आईआरएस) महाप्रबंधक रेल भूमि विकास दिल्ली ने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव है। विद्यालय की शिक्षण पद्धति की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण परिवेश में स्थित यह विद्यालय बच्चों को 'करके सीखने', करिकुलम आधारित शिक्षा, फोनिक्स तथा कर्सिव राइटिंग जैसी आधुनिक पद्धतियों के माध्यम से पढ़ा रहा है जो अत्यंत सराहनीय है। विद्यालय अभी शैशवावस्था में है, लेकिन इसकी दिशा और सोच बेहद प्रेरणादायी है। इसी भावना से उन्होंने विद्यालय को शिक्षण सामग्री के लिए एक लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा किया।
कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि प्रियंका मिश्रा ने बच्चों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह का उत्कृष्ट कार्यक्रम देखकर वह अभिभूत हैं। विद्यालय परिवार द्वारा 'करके सीखने' की जो पद्धति अपनाई जा रही है, वह बच्चों के भविष्य के लिए बहुत उपयोगी है। उन्होंने विद्यालय के बच्चों के लिए वाटर कूलर और एसी उपलब्ध कराने की घोषणा भी किया।
विशिष्ट अतिथि एवं जनसेवक उद्योगपति अजय यादव ने कहा कि आज का समय खेल-खेल में सीखने का है और एमसीसी स्कूल उसी सोच के साथ बच्चों को आगे बढ़ा रहा है। विद्यालय को खेल सामग्री उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया ताकि बच्चे पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी आगे बढ़ सकें।
कार्यक्रम में उपस्थित प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह के विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। वहीं वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पाण्डेय ने कहा कि यह विद्यालय भविष्य में ग्रामीण अंचल के लिए शिक्षा का एक सशक्त केंद्र साबित होगा। ब्लॉक अध्यक्ष उमानाथ जी ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि उन्हें अपनी बात निडर होकर व्यक्त करनी चाहिए। लेफ्टिनेंट ब्रजभूषण यादव ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष उमेश मिश्र, मंत्री राय साहब, जिलामंत्री डॉ. भानु प्रताप, शशिधर तिवारी, प्रवक्ता हृदय प्रकाश, अनिल यादव, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजकेशर, चंद्र प्रकाश, लाल बहादुर आलोक, जिला मीडिया प्रभारी गौरव, सच्चिदानंद, वीरसेन, राजेश निगम, जय प्रकाश प्रधान, सत्य नारायण, विनोद कुमार सहित तमाम अभिभावक, गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के मैनेजर शशि यादव के स्वागत भाषण से हुई जबकि अंत में प्रधानाचार्य आस्था जी ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया। पूरे आयोजन में विद्यालय प्रशासन की बेहतर व्यवस्था, बच्चों की अनुशासित प्रस्तुति और शिक्षकों की मेहनत साफ दिखाई दी जिसकी उपस्थित लोगों ने भरपूर प्रशंसा किया।

Tags
#recent
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur crime news
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
recent
today jaunpur news