चन्दन अग्रहरि @ शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में स्थित ज्ञाना इंटरनेशनल प्ले स्कूल में होली पर बच्चों द्वारा भव्य एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने होली गीतों पर मनमोहक नृत्य, कविता एवं लघु नाटिका प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। विद्यालय के निदेशक दिवाकर मिश्रा एवं प्रधानाचार्या डॉ. अनामिका मिश्रा ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि होली प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिकाओं सिमरन, ज्योति, रागिनी, स्नैना, रिशु एवं मंजू का विशेष योगदान रहा। शिक्षकों ने बच्चों को सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल होली मनाने का संदेश दिया। अंत में सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिसर रंग-बिरंगी सजावट और उल्लास से सराबोर दिखाई दिया जिससे पूरे माहौल में उत्साह और उमंग छा गयी।

Tags
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur crime news
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
recent
today jaunpur news