विनोद कुमार @ केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सेनापुर गांव में स्थित शहीद स्मारक परिसर में लगी हाई मास्क लाइट पिछले लगभग 8 महीनों से शो पीस बनी हुई है जिसको लेकर ग्रामीणों में नाराजगी साफ देखी जा सकती है। विदित हो कि शहीद स्मारक परिसर में शहीदों के सम्मान में जिला प्रशासन द्वारा राष्ट्रीय ध्वज लगवाया है जो अनवरत फहराता रहता है। राष्ट्रीय ध्वज को रात में फहरते देख ग्रामीणों में राष्ट्रीय ध्वज का अपमान बताते हुए कई बार लाइट लगवाने की मांग को उठाई थी। जिला पंचायत सदस्य बंदना सरोज के सहयोग से शहीद स्मारक परिसर में जिला पंचायत निधि द्वारा हाई मास्क लाइट लगवाई गई है जो लगभग 8 महीनों से रखरखाव और मरम्मत के अभाव में बंद पड़ी है जिससे रात के समय अंधेरा छाया रहता है। लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। वहीं लोगों का कहना है कि लाइट तो लगवा दी गई, मगर उसकी देख-रेख की जिम्मेदारी किसको सौंपी गई है, यह दिन में तारा खोजने जैसी है?
शहीद उद्यान पार्क में टहलने से कतरा रहे लोग
जिला प्रशासन व मनरेगा से निर्मित शहीद उद्यान पार्क में ग्रामीणों के सहूलियत के लिए जिम और टहलने के लिए पथ—वे बनवाया गया है। इसमें ग्रामीण भारी संख्या में सुबह टहलने आते और अपना समय व्यतीत करते हैं। अब आलम यह है कि लाइट खराब होने से ग्रामीण शहीद उद्यान पार्क में जाने से कतरा रहे हैं जिससे ग्रामीणों में रोष का माहौल व्याप्त है।
खरगसीपुर में लगी हाई मास्क लाइट हुई खराब
वही रामपुर खरगसीपुर तिराहे पर लगी हाई मास्क लाइट खराब है। कभी—कभी लगी लाइटों में एक बल्ब जलता दिखाई देता है। तिराहे पर रोशनी नहीं होने से ग्रामीण व राहगीरों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि तिराहे पर अंधेरे का फायदा उठाकर चोर चोरी की घटना को अंजाम दे चुके हैं। ऐसे में अंधेरा होने से पुलिस को भी निगरानी रखने में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
Tags
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur crime news
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
recent
today jaunpur news