Jaunpur : विश्व हिन्दू परिषद ने मनाया श्रीराम महोत्सव

जौनपुर। आराध्य प्रभु श्रीराम जी के जन्मोत्सव पर भव्य श्रीराम महोत्सव का कार्यक्रम विश्व हिन्दू परिषद् ने बजरंग दल के साथ मिलकर मनाया। श्री रामनवमी की शोभायात्रा का संचालन बजरंग दल के अगुआई में जिला संयोजक गणेश मोदनवाल ने किया जिनके नेतृत्व में नगर एवं प्रखंडों से आये विचार परिवार एवं हिंदू संगठन के लोग जनसैलाब के रूप में जौनपुर के सड़कों पर उतर आये। श्रीराम के जयघोष के साथ हिन्दू समाज हाथों में भगवा झंडा लिए हुये हाथी-घोड़े के साथ भक्ति से ओत—प्रोत जय श्री राम का जयकारा लगाते हुए अपने घरों से निकलकर नगर के कुत्तूपुर चौराहे से शंकरमंडी अटाला, सब्जी मंडी होते हुए सद्भावना पुल के पास मां दुर्गा मंदिर पहुंचकर प्रभु श्रीराम की आरती उतारी। साथ ही लोगों को श्रीराम के मर्यादित जीवन को आचरण में उतारने का आग्रह किया। शोभायात्रा शुभारंभ करते हुए नेतृत्वकर्ता आशुतोष सिंह ने कहा कि यह श्रीराम शोभायात्रा संपूर्ण हिन्दू समाज को एकसूत्र में पिरोने की एक कड़ी है। इस तरह के आयोजन से लोगों में उत्साह एवं ऊर्जा का संचार होता है जो देश काल के लिए सौभाग्यदाई होता है। वह लोगों में एकजुट का संदेश जाता है।
इस अवसर पर प्रांत नैतिक शिक्षा प्रमुख उदयराज सिंह, बजरंग दल प्रांत मिलन केंद्र प्रमुख आशुतोष जी, विभाग मंत्री समर बहादुर सिंह, जिला सह संयोजक आनंद उपाध्याय, शिवम् अग्रहरि, नगर संयोजक कुबेर कुशवाहा, सूरज बाबा, राहुल बाबा, रामेश्वर सोनी, सजल गुप्ता, जिला कार्यकारिणी सदस्य डा. आशीष मिश्रा, जिला मंत्री सुनील मौर्य, शिवा माली, अमित शुक्ला, नीरज कश्यप, उमेश शर्मा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534