Jaunpur : ​एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं व बच्चियों को किया जागरूक

रामपुर, जौनपुर। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्थानीय क्षेत्र के ग्राम भिउरा में एंटी रोमियो टीम/मिशन शक्ति टीम द्वारा मौजूद महिलाओं व बच्चियों को एकत्रित कर मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही हेल्पलाइन नम्बरों जैसे पुलिस आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 102, 108, वूमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, वीमेन हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नम्बर 1076, साइबर अपराध 1930 की जानकारी दी गयी। साथ ही सरकार द्वारा जारी विभिन्न योजनाओं जैसे— विधवा पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, नशा मुक्ति भारत अभियान, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित अन्य योजनाओं से अवगत कराया गया। इस अवसर पर तमाम लोगों की उपस्थिति रही।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534