Jaunpur : ​निषाद पार्टी के नगर अध्यक्ष ने किया अभिनन्दन

जौनपुर। शहर के मोहल्ला जोगियापुर से निषादराज सेवा द्वारा निकाली गयी भगवान श्रीराम नवमी शोभायात्रा का निषाद राज सेना के अध्यक्ष अजीत निषाद सहित तमाम रामभक्तों को कन्हावर पहनाकर स्वागत किया गया। यह स्वागत आशीष निषाद नगर अध्यक्ष निषाद पार्टी ने अपने सहयोगियों के साथ किया। साथ ही शोभायात्रा में आये सभी के प्रति आभार भी व्यक्त किया। इस अवसर पर गुलशन निषाद, संदीप निषाद, विनोद निषाद, अंकित निषाद, गौतम निषाद, पिंटू निषाद, अजय निषाद, अभिनाश निषाद, हिमांशु मोदनवाल, शिवम निषाद, महेंद्र निषाद, अजय निषाद, किशन निषाद, अरुण निषाद, स्वतंत्र मौर्य सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534