Jaunpur : ​रित्विक जायसवाल बने चार्टेड अकाउंटेंट

तरुण चौबे @ सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के बलवरगंज निवासी रित्विक जायसवाल पुत्र विजय जायसवाल चार्टेड अकाउंटेंट बने हैं। उनकी इस उपलब्धि से हर्ष व्याप्त है। रित्विक ने प्राथमिक शिक्षा बलवरगंज से करने के बाद 2015 में हाईस्कूल और 2017 में इंटरमीडिएट करने के पश्चात स्नातक की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से करने लगे और वही से सी ए की भी तैयारी करने लगे। सीपीटी की परीक्षा 2017 मे उत्तीर्ण किये और उन्होंने सीए का कोर्स 2026 मे पूरा कर लिया। रित्विक की बहन आयुषी एसबीआई बैंक मे कार्यरत हैं।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534