खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के गोरारी बाजार के समीप शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया जब सीमेंट से लदा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया। इस दुर्घटना में चालक ने सूझ—बूझ दिखाते हुए एक संभावित बड़ी जनहानि को टाल दिया और स्वयं भी बाल-बाल बच गया। हालांकि हादसे के कारण जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर कुछ समय के लिये यातायात बाधित रहा जिससे राहगीरों को असुविधा का सामना करना पड़ा।
बताया जाता है कि एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सीमेंट लादकर शाहगंज से जौनपुर की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रैक्टर गोरारी बाजार के पास पहुंचा तभी अचानक एक युवक ठेला लेकर सड़क पर आ गया। सामने आए ठेले को बचाने के प्रयास में चालक ने ट्रैक्टर का नियंत्रण खो दिया। संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर ट्रॉली समेत सड़क पर पलट गया और सीमेंट की बोरियां सड़क पर बिखर गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आस—पास के दुकानदार और राहगीर तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गये।स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुये चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति संभाली। पुलिसकर्मियों ने पलटे हुए ट्रैक्टर को सड़क से हटवाया। इसके बाद यातायात को सुचारू रूप से बहाल किया गया।
Tags
#recent
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur crime news
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
recent
today jaunpur news