सिरकोनी, जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र में नया अपराध और नए तरीके के अपराधियों का मामला सामने आया। एक नए तरह की गैंग का मामला उजागर हुआ। पेड़ों पर डकैती डालने वाले गैंग के नाम से जाना जा रहा है। यह गैंग रात में एकांत और सुनसान जगह में पेड़ों को निशाना बना रही है। बीती रात थाना क्षेत्र के सखोई जंगल में उक्त गैंग पेड़ों को निशाना बनाए हुए थे। पेड़ काटने की मशीन की आवाज सुनकर गांव वालों को संदेह हुआ। रात को गांव वाले जंगल में घेरे बंदी किए। गैंग मौके से मोटरसाइकिल पेड़ काटने वाली मशीन तथा मोबाइल छोड़कर भाग गये। गांव वालों ने उक्त सामग्री जफराबाद पुलिस को सुपुर्द कर मामले की सूचना थानाध्यक्ष को दे दिया है।
शिवपुर गांव निवासी लल्ला सिंह ने बताया कि सखोई जंगल गोमती नदी के किनारे विशाल पेड़ों के जंगल से सजा हुआ है। उक्त जंगल में बीते कई दिनों से रात के समय में चुपके से उक्त पेड़ कटवा कीमती पेड़ों की कटाई कर रातों-रात उठा ले जाते थे। जंगल में पेड़ काटने की जानकारी होने पर हम सभी गांव वाले चौंकने हो गये। बीती रात करीब 12 बजे जंगल में पेड़ काटने वाले कटर मशीन के चलने की आवाज सुनाई दी। हम सभी गांव वाले आपस में प्लान करके रात करीब 12 बजे जंगल में घेरे बंदी किए। गैंग को गांव वालों के आने की भनक लग गई। मौके से अपनी मोटरसाइकिल मोबाइल तथा आरी मशीन छोड़कर भाग गये।
गैंग ने लाला सिंह की जमीन से 5 कीमती सागौन के वृक्ष की कटाई कर उसे गिरा दिया था। इस तरीके से यह गैंग कई दिनों से ऐसी जगह में हरे पेड़ों पर डकैती डालने की घटना को अंजाम दे रहे हैं। उक्त मामला तथा इस गैंग के अपराध की चर्चा क्षेत्र में जोरों पर है। इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ला ने बताया कि मौके से मिले मोटरसाइकिल और मोबाइल से उक्त अपराधियों को चिन्हित करके तलाशने का कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा शीघ्र ही उक्त गैंग का खुलासा भी कर लिया जायेगा।

Tags
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur crime news
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
recent
today jaunpur news