जफराबाद, जौनपुर। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने शनिवार को क्षेत्र के जमैथा गांव में स्थित बाबा परमहंस आश्रम पर पहुंचकर बाबा परमहंस के समाधि पर पर पूजन अर्चन किया। इसके अलावा परिसर में स्थित शिवलिंग पर जलार्चन किया तथा हनुमान जी का दर्शन व पूजन किया। इसके बाद मंदिर के मठाधीश राजन दास जी महाराज से मंदिर तथा यमदग्नि ऋषि के तपोभूमि पर विस्तृत चर्चा किया। उन्होंने भगवान परशुराम जी तथा उनकी माता रेणुका (अखंड देवी) की भी चर्चा करते हुए यमदग्नि ऋषि के तपोबल को बताया। उसके बाद शंकराचार्य मंदिर प्रांगण से बाहर आये। उन्होंने मौजूद मीडियाकर्मियों से कहा कि उन्होंने योगी सरकार को 30 जनवरी को 40 दिन का अल्टीमेटम दिया था जिसमें गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि वे 11 मार्च को लखनऊ में हजारों साधु, संतों व समर्थकों के साथ गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध सभा करेंगे। उसके बाद आंदोलन होगा। इस दौरान उन्होंने लोगों को गो रक्षा की शपथ दिलवायी। साथ ही कहा कि यमदग्नि ऋषि तथा भगवान परशुराम जी भी गोभक्त थे। उसके बाद उन्होंने अखड़ो पूल से अपने वाहनों के काफिले से उतरकर माता अखड़ो (अखंड देवी) को प्रणाम किया। इस अवसर पर ब्रतधारी शुक्ल, अमरसेन यादव, सजंय शुक्ल, बृजेश तिवारी सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Tags
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur crime news
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
recent
today jaunpur news