बीके सिंह @ सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के कबूलपुर बाजार में रामनवमी पर्व पर भव्य शोभायात्रा गुरुवार को गाजे बाजे के साथ निकाली गई। शोभा यात्रा के पूर्व जफराबाद के पूर्व विधायक डॉ. हरेंद्र प्रसाद सिंह मुख्य अतिथि एवं सिरकोनी ब्लाक प्रमुख वंशराज सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में भगवान श्रीराम के चित्र पर माल्यार्पण करते हुये दीप प्रज्वलन करके फीता काटकर शोभायात्रा की शुरुआत किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने कहा कि शोभायात्रा भारत की संस्कृति धरोहर है। शोभायात्रा से लोगों के मन मस्तिष्क में अपने आराध्य के प्रति समर्पण रहने की आवश्यकता है। अपने धर्म के प्रति वफादार रहे। धर्म के प्रति सभी को जागरूक होना चाहिये। इससे भारत की संस्कृति भारत देश को मजबूती प्रदान होती है। इस शोभायात्रा में बाजार के बच्चों ने जो यह कार्य किया है। यह अपने आपमें बहुत ही प्रशंसनीय कार्य है। इसके बाद विशिष्ट अतिथि ने कहा कि इस प्रकार का आयोजन करने से हर वर्ग के लोगों में एक अच्छा संदेश जाता है। अपने आराध्य के जयकारे की आवाज सुनकर व्यक्ति अपने आपको धन्य महसूस करता है। इस प्रकार का कार्यक्रम होना चाहिए। इसमें सभी वर्गों को बढ़-चढ़ करके भाग लेना चाहिए। इसमें किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश चंद्र जायसवाल ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विशाल जायसवाल, मोनू मोदनवाल, प्रीतम मोदनवाल, अंकित मोदनवाल ने भव्य शोभायात्रा में झांकी बनाने में अंतिम रूप दिया। इस अवसर पर दिनेश गुप्ता, शिवम् जायसवाल, मुकेश जायसवाल, पिंटू यादव, अवनीश सिंह, आयुष जायसवाल, सूरज मिश्रा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Tags
#recent
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur crime news
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
recent
today jaunpur news