Jaunpur : ​शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाली संस्थाओं का किया जायेगा सहयोग: डा. पटेल

सिकरारा, जौनपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल ने प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर में किचन गार्डन, बैठने के लिए डेस्क बेंच, व डिजिटल कक्षा की व्यवस्था का उद्घाटन किया। विद्यालय को यह सुविधाएं एक्शन एड द्वारा संचालित नई पहल शिक्षा परियोजना के अंतर्गत आदित्य बिड़ला कैपिटल फाउंडेशन के सहयोग से प्राप्त हुआ। वहीं डा. ने कहा कि जौनपुर का मूल पेशा ही पठन—पाठन एवं अध्ययन—अध्यापन है। सिकरारा क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों का कांफिडेंट लेबल बहुत ऊँचा है। इसके लिए सभी शिक्षक बधाई के पात्र है। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाली गैर सरकारी संस्थाओं का जो भी सहयोग बन सकेगा, जरूर किया जाएगा।
इसी क्रम में खंड शिक्षा अधिकारी मडियाहूं उदयभान कुशवाहा व सिकरारा के अजीत सिंह ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुये कहा कि इससे नामांकन व ठहराव में बृद्धि होगी। साथ ही प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि संस्था ने अपने धरातलीय प्रयास से परिषदीय विद्यालयों को सुदृढ़ करने का कार्य किया है। आगे अन्य और भी विद्यालयों की मूलभूत सुविधाओं को प्रदान करने की अपील भी किया।
इसी क्रम में खण्ड शिक्षा अधिकारी मड़ियाहूं एवं सिकरारा के अलावा अमित सिंह, सुशील उपाध्याय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया। इसके बाद जिला कोऑर्डिनेटर बीनू सिंह ने एक्शन एड के बारे में विस्तार से बताया। ब्लाक कोऑर्डिनेटर बंशी लाल ने पीपीटी द्वारा विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, शौचालय मरम्मत, किचन गार्डन, सोलर पैनल, वाटर कूलर, खेल सामग्री (स्पोर्ट्स किट) एवं पुस्तकालय जैसी महत्वपूर्ण सुविधाये कैसे मुहैया होगी, इसकी जानकारी दिया।
इस अवसर पर अनुपम श्रीवास्तव, मृत्युजंय सिंह, राजीव सिंह, विशाल सिंह, रवि मिश्र, सतीश सिंह, यादवेंद्र यादव, सीमा रानी गुप्ता, डॉ दिवाकर यादव, वीरेंद्र यादव, अश्वनी कुमार सहित तमाम लोग मौजूद थे। अन्त में महाजन अली ने आभार ज्ञापित किया।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534