मिठाई लाल सोनकर
जौनपुर। होली के दिन जब लोग पर्व की खुशी में सराबोर थे दबंगों की एक करतूत से बस चालक के घर मातम पसर गया। स्कूटी से कार में टच होने पर मामूली बात को लेकर रोडवेज चालक को इतना मारा कि जान चली गई। पुलिस आरोपियों पर केस दर्ज कर छानबीन में जुटी है। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के फूलपुर निवासी ललई यादव परिवार सहित मियांपुर जज कॉलोनी में किराए के मकान में रहते थे। बुधवार को होली खेलने के बाद वह शाम करीब छह बजे स्कूटी लेकर दोस्तों से मिलने निकले। रोडवेज पर स्टाफ और साथियों से मिलकर गुलाल लगाया पर्व की बधाई दी। वापस लौटते समय मियांपुर में उनकी स्कूटी एक कार से छू गई। इतनी बात को लेकर कार में बैठे लोगों ने उतरकर इतना मारा कि वह बेहोश हो गए। सूचना परिजनों को मिली तो तत्काल पहुंचकर ऑटो रिक्शा से उन्हें एक प्राइवेट डॉक्टर के यहां ले गए। डॉक्टर ने हालात गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। त्यौहार की सारी खुशियां गम में तब्दील हो गई। मृतक ललई यादव को चार लड़के वह एक पुत्री है। वह रोडवेज में बस चालक थे। पुलिस ने तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू किया। आरोपियों को चिन्हित करने के बाद एक को हिरासत में भी ले लिया है।
Tags
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur crime news
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
recent
today jaunpur news