Jaunpur : ​एक दिवसीय सामान्य शिविर का हुआ आयोजन

जौनपुर। नगर के तिलकधारी महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना सत्र 2025-26 के अन्तर्गत तृतीय एक दिवसीय सामान्य शिविर का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन महाविद्यालय की प्राचार्य डा. वन्दना सिंह ने किया। तत्पश्चात जागरूकता अभियान के अन्तर्गत शिक्षा जागरूकता, साफ-सफाई जागरूकता, मतदाता जागरूकता, स्वास्थ्य जागरूकता के प्रति स्वयंसेविकाओं को तैयार किया गया जिसे वे गांव में घर-घर जाकर जागरूकता अभियान का प्रचार—प्रसार कर सके। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डा. नीलम सिंह और डा. चित्रलेखा सिंह ने स्वयंसेविकाओं को निस्वार्थ भाव से कार्य करके लोगों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। वहीं अनूप सिंह ने स्वयंसेविकाओं को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में महाविद्यालय की अन्य सभी प्राध्यापिकाएं ने अपनी सहभागिता देकर कार्यक्रम को सफल बनाया। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534