Jaunpur : ​व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण ही संघ का ध्येय: युद्धवीर

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचार परिवार मिलन का वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ। नगर के टीडी इण्टर कालेज के प्रांगण में आयोजित वार्षिकोत्सव के कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने सामूहिक आसान, योग, समता, व्यायाम व गीत का प्रदर्शन किया। वार्षिकोत्सव के मुख्य वक्ता पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के सेवा प्रमुख युद्धवीर जी ने कहा कि वार्षिकोत्सव संघ की वर्ष भर लगने वाली शाखा के प्रदर्शन का माध्यम होता है। संघ की शाखा व्यक्ति निर्माण का माध्यम है। विभिन्न शारिरिक एवं बौद्धिक कार्यक्रमों के माध्यम से स्वयंसेवक एवं कार्यकता के निर्माण की प्रक्रिया सतत चलती है। इन कार्यक्रमों से व्यक्ति के अंदर गुणों का निर्माण होता है। संघ की शाखा से निर्मित स्वयंसेवक समाज जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न संगठनों के माध्यम से समाज परिवर्तन का काम करते है।
इसी क्रम में मुख्य वक्ता ने आगे कहा कि देशहित के लिये सामूहिकता के भाव निर्माण की आवश्यकता रहती है। सामूहिक अनुशासन के आधार पर संगठित समाज का निर्माण होता है।
कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद, भारतीय जनता पार्टी, सेवा भारती, हिन्दू जागरण मंच, विद्या भारती, किसान संघ, आरोग्य भारती, भूतपूर्व सैनिक परिषद सहित लगभग 20 संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
कार्यक्रम का संचालन वार्षिकोत्सव के मुख्य शिक्षक वीरेंद्र जी ने किया तो अतिथियों का परिचय विभाग संपर्क प्रमुख डॉ उदय ने कराया। इस अवसर पर डा. उत्पल गुप्ता, शाहगंज विधायक रमेश सिंह, जौनपुर विभाग प्रचारक आदित्य जी, विभाग कार्यवाह डॉ नितेश, सह विभाग कार्यवाह डॉ नागेन्द्र जी, पूर्व विधायक हरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, जिला कार्यवाह रजनीश जी, सह जिला कार्यवाह रविन्द्र, नीतू सहि तमाम लोग उपस्थित रहे।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534