Jaunpur : ​फांसी के फंदे से लटका हुआ शव मिला

बृजेश यादव @ खुटहन, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के खुटहन सब्जी मंडी के पास खुटहन गांव निवासी कल्पनाथ गुप्ता पुत्र कक्कू मिस्त्री पुत्र राम लुटावन गुप्ता निवासी खुटहन का फांसी के फंदे से लटका हुआ शव मिला। जानकारी के अनुसार सुबह ब्लॉक मुख्यालय के पिछे खेत किसी ने शौच करने के लिए गया हुआ था तभी देखा कि फांसी के फंदे से शीशम के पेड़ से लटका हुआ शव दिखाई दिया। वहां से युवा के भागकर लोगों को सूचना दिया। उनके परिवार को सूचना दिया। सूचना पाकर परिजनों ने मौके पर पहुंचा तो रो—रो कर पूरे परिवार का बुरा हाल हो गया। कल्पनाथ गुप्ता उर्फ कक्कू मिस्त्री खुटहन ब्लाक पर पंखा कूलर मोटर वाइंडिंग आदि का कार्य करते थे। बीती रात को पत्नी ने पूछा कि कब आना है तो उन्होंने बताया कि आज नहीं आएंगे। पत्नी का रो—रो कर बुरा हाल है दो बच्चे हैं। सूचना पर पहुंची फॉरेंसिक टीम पड़ताल करके शिव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम है जिला अस्पताल भेज दिया। इस बाबत पूछे जाने पर खुटहन थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा होगा। फिलहाल पुलिस अपने अलग-अलग तरीके से जांच कर रही है।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534