Jaunpur : ​सबसे अधिक राजस्व मामले निस्तारित कर जौनपुर ने फिर मारी बाजी

जौनपुर। शासन के निर्देशानुसार प्रदेश में राजस्व मामलों का त्वरित गति से निस्तारण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री जी हर माह जिलावार मामलों की समीक्षा भी करते हैं। शासन की विशेष पहल के तहत तेजी से मामलों के निपटारे की रणनीति को अपनाया गया जिससे राजस्व विवादों के मामलों में बड़ा सुधार देखने को मिला है। इसी का नतीजा है कि पिछले कुछ वर्षों में प्रदेश भर में राजस्व वादों के निस्तारण में तेजी देखी गयी है। राजस्व न्यायालय कम्प्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली (आरसीसीएमएस) की फरवरी माह की जारी रिपोर्ट में पूरे प्रदेश में सबसे अधिक राजधानी लखनऊ में मामलों को निस्तारित किया गया है जबकि जनपद स्तरीय न्यायालय में राजस्व मामले के निस्तारण में एक बार फिर जौनपुर ने बाजी मारी है। जनपद स्तरीय न्यायालयों में राजस्व वादों के निस्तारण में पिछले 15 माह से जौनपुर टॉप फाइव जिलों में बना हुआ है।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534