Re: Jaunpur : ​ ​मानस प्रचारिणी सभा का 49वां श्रीराम कथा 2 से 7 अप्रैल तक

फेयरवेल पार्टी में छात्राओं ने प्रस्तुत किये रंगारंग कार्यक्रम
तेजस टूडे सं.
राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय कस्बे के पंजाब नेशनल बैंक के समीप स्थित राधिका पब्लिक स्कूल में आयोजित फेयरवेल पार्टी में छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके समां बांध दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर उल्लास और उत्साह से सराबोर रहा।
कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित करके किया जिसके बाद छात्राओं की प्रस्तुत स्वागत गीत ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। श्रेया सिंह ने मधुर स्वर में स्वागत गीत प्रस्तुत करके अतिथियों का अभिनंदन किया तो वहीं स्वरा—साक्षी की टीम ने गणेश वंदना प्रस्तुत ककेर कार्यक्रम की गरिमामयी शुरुआत की।
छात्राओं ने गीत, नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय परिवार के साथ अभिभावकों और अतिथियों ने भी छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। अतिथि मनीष (धर्मरक्षक) ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।
इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता बिन्द, विनीता मौर्या, रूपेश गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह, मनोज यादव, शैलेश बिन्द, नीतू सेठ, अंजू बिन्द, राम सबद बिन्द विद्यालय स्टॉप सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके प्रयासों की सराहना किया। अन्त में विद्यालय के प्रबंधक सुरेश बिन्द ने सभी आगन्तुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन का प्रतीक बिन्द ने किया।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534