जौनपुर : ​भ्रष्टाचार एवं घोटाले के विरूद्ध 1702 दिनों से जारी है सत्याग्रह आन्दोलन

जौनपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण घोटाले, भ्रष्टाचार और पत्रकार उत्पीड़न के खिलाफ जनपद के कलेक्ट्रेट परिसर में चलाया जा रहा सत्याग्रह आन्दोलन मंगलवार को 1702वें दिन भी जारी रहा। आन्दोलनकारी यशवन्त गुप्त के नेतृत्व में 9 अगस्त 2021 से चल रहे इस अनवरत धरने के माध्यम से भूमि अधिग्रहण में हुई अनियमितताओं और जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायतों के फर्जी निस्तारण का मुद्दा पुरजोर तरीके से उठाया जा रहा है। श्री गुप्त ने स्पष्ट किया कि यह आन्दोलन जांच के मुख्य बिंदुओं पर अडिग है और समस्या के समाधान तक जारी रहेगा। सत्याग्रह के दौरान सिरकोनी बाजार (इजरी) में हुई भीषण डकैती के अभियुक्तों पर कड़ी कार्रवाई की मांग भी की गई। उक्त अवसर पर तमाम लोगों ने उपस्थित होकर आन्दोलन को अपना समर्थन दिया।

Uploaded Image
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534