सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र स्थित गांव में एक व्यक्ति ने अपनी 19 वर्षीय पुत्री के अपहरण का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग किया है। पीड़ित ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनकी पुत्री 9 मार्च 2026 को सुबह करीब 11 बजे अचानक घर से लापता हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित के अनुसार 18 मार्च को उन्होंने थाने में इसकी सूचना दी।
कुछ लोगों से जानकारी मिली कि उनकी पुत्री को स्थानीय थाना क्षेत्र स्थित उसरौली गांव निवासी प्रियांशु शर्मा, जगन्नाथ शर्मा उर्फ संजय, पुष्पा शर्मा, भानू शर्मा तथा सुलतानपुर जनपद स्थित चांदा थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी गोलू शर्मा ने मिलकर साजिश के तहत उसरौली बाजार के आगे से जबरन बोलेरो वाहन में बैठाकर अपहरण कर लिया और कहीं छिपा दिया है।
पीड़ित का आरोप है कि जब वह आरोपितों के घर पूछताछ करने पहुंचे तो उन्होंने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर उक्त पांच आरोपित के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 142, 352, 351(3) के तहत अभियोग दर्ज कर मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।