मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय तहसील परिसर में नियमों को दरकिनार कर एक दुकान के संचालन का मामला सामने आया है। टेंडर अवधि समाप्त होने के बावजूद दुकान का खुलेआम संचालन जारी है जिससे प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील परिसर में स्थित दुकानों का टेंडर काफी समय पहले समाप्त हो चुका है। नियमानुसार टेंडर खत्म होने के बाद दुकान का संचालन बंद किया जाना चाहिए था लेकिन संबंधित दुकानदार अब भी बेखौफ होकर अपना व्यवसाय चला रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह केवल नियमों की अनदेखी नहीं, बल्कि प्रशासनिक ढिलाई का स्पष्ट उदाहरण है। लोगों में यह चर्चा भी जोरों पर है कि आखिर किसके संरक्षण में यह दुकान लगातार संचालित हो रही है। आदेश जारी होने के बावजूद दुकान का बंद न होना व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है।सूत्रों के मुताबिक इस मामले में दुकान बंद करने का आदेश पहले ही जारी किया जा चुका है लेकिन इसके बावजूद दुकानदार द्वारा जबरन दुकान खोली जा रही है। यह न सिर्फ नियमों की अवहेलना है, बल्कि प्रशासनिक अधिकारों को भी खुली चुनौती देने जैसा है। नजीर ने बताया कि दुकान को बंद करने का आदेश दिया गया था, फिर भी जबरदस्ती दुकान संचालित की जा रही है। इस संबंध में जब तहसीलदार के सीयूजी नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उनसे संपर्क नहीं हो सका।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या तहसील प्रशासन अपने ही आदेशों को लागू कराने में सक्षम नहीं है या फिर कहीं न कहीं मिलीभगत की आशंका है? फिलहाल पूरे मामले पर लोगों की नजरें प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं। देखना होगा कि इस मामले में सख्त कदम उठाए जाते हैं या फिर यह मामला भी अन्य मामलों की तरह फाइलों में दबकर रह जायेगा?
Tags
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur crime news
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
recent
today jaunpur news