जौनपुर। नगर के बी.आर.पी. इंटर कॉलेज में नए शैक्षिक सत्र का शुभारम्भ छात्र-छात्राओं के भव्य स्वागत के साथ किया गया। पूरा विद्यालय परिसर आकर्षक रूप से सजाया गया था। प्रधानाचार्य सहित सभी शिक्षकों ने रोली, चंदन एवं पुष्प वर्षा के साथ विद्यार्थियों का हार्दिक स्वागत किया। नये सत्र की सफलता और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना हेतु मां सरस्वती और भगवान हनुमान के आशीर्वाद हेतु सुन्दर काण्ड पाठ का आयोजन हुआ।
प्रधानाचार्य डॉ. प्रमोद श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले दो वर्षों में विद्यालय ने अपने इंफ्रास्ट्रक्चर, शैक्षिक गुणवत्ता और अनुशासन में लगातार सकारात्मक सुधार किया है। विद्यालय का पठन-पाठन निरंतर उत्कृष्टता की ओर बढ़ रहा है।प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय के छात्र-छात्राएं विज्ञान मॉडल, खेलकूद, वाद-विवाद, निबन्ध, पोस्टर सहित अन्य प्रतियोगिताओं में जिला, प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुके हैं। विद्यालय में प्रतिवर्ष दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन भी अनिवार्य रूप से किया जाता है। सांस्कृतिक गतिविधियों में भी विद्यालय के विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी रहती है जिससे उनके सर्वांगीण विकास को बढ़ावा मिलता है।
Tags
Jaunpur
Jaunpur latest news
jaunpur live
Jaunpur Live
News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
JaunpurNews
recent