जौनपुर। कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय सोंधी में वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह उत्साह के माहौल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत कक्षा 8 की छात्रा खुशी यादव द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत से हुई जिसके बाद बच्चों ने नृत्य, गीत और नाटक के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। समारोह में कक्षा 6 से 8 तक के मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, वहीं अभिभावकों को भी बच्चों के बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया गया।
मुख्य अतिथि सभासद प्रतिनिधि विवेक यादव ने कहा कि विद्यालय बच्चों की प्रतिभा को निखारने का सबसे महत्वपूर्ण केंद्र होता है। शिक्षक और अभिभावक यदि मिलकर बच्चों का मार्गदर्शन करें तो वे जीवन में बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन और अनुशासन अपनाने की सलाह दिया।प्रधानाध्यापक तस्नीम बानो ने शैक्षणिक उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा 8 में शिवांगी प्रथम, खुशी यादव द्वितीय और अंशू तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा 7 में दिव्या ने प्रथम, आदित्य यादव ने द्वितीय और आदर्श यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 6 में आस्था प्रथम, शिवांगी द्वितीय और आदर्श शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 8 के सभी विद्यार्थियों को भी पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम का संचालन सहायक अध्यापक त्रिलोकी तथा मोहम्मद ताल्हा ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान मोहम्मद ताल्हा द्वारा पढ़ा गया शेर जिंदगी के पैमाने सीखता हूं बच्चों से, मुट्ठियों में जुगनू हैं, जेहन में उजाले हैं- ने कार्यक्रम में भावनात्मक रंग भर दिया।
अन्त में प्रधानाध्यापक तस्नीम बानो ने उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों राम सकल यादव, वकार हसन, चंद्रजीत, डॉ. सुभाष यादव, मोहम्मद फैजान अंसारी, वीरेंद्र यादव, धर्मेंद्र सिंह, जूही, खुर्शीद आलम सहित सभी शिक्षकों, अनुदेशकों एवं शिक्षामित्रों का आभार व्यक्त किया।
Tags
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur crime news
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
recent
today jaunpur news