जौनपुर : ​संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की हुई मौत

सिरकोनी, जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के पिंडरा गांव में बीती देर रात में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जफराबाद थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए कब्जे में ले लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जफराबाद थाना व धर्मापुर ब्लॉक क्षेत्र के पिंडरा गांव की विवाहिता प्रीति गुप्ता (28) पत्नी दसरथ गुप्ता सोमवार की देर रात खाना खाने के बाद सोने के लिए चली गई। कुछ देर बात उसकी हालत गंभीर हो गई। विवाहिता प्रीती की जब हालत गंभीर होने लगी तो ससुराल पक्ष के लोग उसे जिला अस्पताल लेकर गये जहां पहुंचने पर विवाहिता की मौत हो गयी।
विवाहिता की मौत की सूचना पर जफराबाद थाने की पुलिस जिला अस्पताल पहुंचकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए शव को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष जफराबाद श्रीप्रकाश शुक्ला ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। अभी तक विवाहिता के मायके पक्ष के तरफ से किसी आरोप का तहरीर नही दी गयी है।

Uploaded Image
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534