Jaunpur News : प्रशिक्षित उद्यमियों को अधिकतम 10 लाख रुपए के ऋण दिलाये जाने का प्राविधान

लाभार्थी को पूंजीगत ऋण पर 25 प्रतिशत मार्जिनमनी अनुदान देय

जौनपुर। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी वी.के. सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड/उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड द्वारा मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना विभाग में संचालित है। जिसके अन्तर्गत मिट्टी का खिलौना निर्माण, मिट्टी के प्रेशर कूकर, घड़ा, सुराही, जग, कुल्हड़, गिलास, कटोरी, अचारदानी, कप-प्लेट, डोंगे, फ्लोर टाइल्स, कफ टाइल्स, पाइप, गुलदस्ता, गार्डन पाट्स इत्यादि के लिए प्रशिक्षित उद्यमियों को अधिकतम 10 लाख रुपए के ऋण दिलाये जाने का प्राविधान किया गया है। जिस पर विभाग द्वारा लाभार्थी को पूंजीगत ऋण पर 25 प्रतिशत मार्जिनमनी अनुदान देय है।

आवेदन पत्र के साथ निम्नानुसार कागजात पासपोर्ट फोटोग्राफ, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, शिक्षा का प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र के साथ जिला ग्रामोद्योग कार्यालय जौनपुर में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन upmatikalaboard.in के माध्यम से ऑनलाइन कर हार्ड कॉपी समस्त प्रपत्रों सहित कार्यालय में जमा कर सकते है। उम्र सीमा 18 वर्ष के ऊपर हो, अधिक जानकारी हेतु जिला ग्रामोद्योग अधिकारी जौनपुर के सी.यू.जी. नम्बर 9580503157 एवं 7905349119 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

 

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534