Jaunpur News : धूमधाम से मनाया गया साईं बाबा मन्दिर का 30वां स्थापना दिवस

जौनपुर। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी नगर के तिलकधारी महाविद्यालय के बगल में स्थित साईं बाबा मंदिर का 30वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ साईं बाबा मंदिर में विधिवत आरती के उपरान्त हुआ जिसके बाद मंदिर के पुजारी पंकज पाण्डेय ने बाबा की आरती उतारी।
तदुपरान्त पालकी अपने निर्धारित रास्तों से चलते हुये गायत्री माता मंदिर तक हाथी, घोड़ा, पालकी, रथ, डीजे, बैंड के साथ पहुंची। मां गायत्री की आरती के पश्चात पुनः पालकी साईं बाबा मंदिर धाम पहुंची जहां आरती के उपरांत पालकी का समापन किया गया। तदुपरांत भंडारे का आयोजन हआ। इस दौरान पालकी की एक झलक पाने के लिये हजारों की संख्या में श्रद्धालु जमे रहे। बाबा के भक्त नाचते गाते बाबा की पालकी लेकर चलते हैं।
इस अवसर पर मंदिर समिति के प्रबन्धक संजय सिंह, संरक्षक दुष्यंत सिंह एडवोकेट, व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष इन्द्रभान सिंह, भार्गव सिंह सहित मंदिर परिवार के तमाम सदस्य उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में शोभायात्रा निकालने में पालकी संयोजक जगदीश सेठ, दीपक श्रीवास्तव पत्रकार, बृजेश श्रीवास्तव, डॉ अभिषेक मिश्रा, सत्य प्रकाश यादव, आशीष बरनवाल, डॉ अशोक चक्रवर्ती, अमित श्रीवास्तव, देवांश श्रीवास्तव, सूर्यांश श्रीवास्तव, राजीव गुप्ता, पंकज पांडेय, राजन गुप्ता, अंशु गुप्ता, राजीव प्रकाश गुप्ता, भृगुनाथ रावत, लोलारक नाथ पाठक, गुलाब चन्द, स्वतंत्र मिश्रा, राजन गुप्ता, रमेश चन्द्र, रितेश कुमार, संजय शर्मा, अजय सिंह, गुलाब मौर्य, इन्द्रसेन सिंह मौजूद रहे।
Uploaded Image
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534