केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सेनापुर गांव निवासी अपूर्व रंजन अपनी मेहनत के दम पर सीबीएसई हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर परिवार व क्षेत्र का नाम रोशन किया। परिणाम घोषित होते ही परिवार में खुशी का माहौल छा गया लोग एक—दूसरे को मिठाई खिलाकर इस उपलब्धि का इजहार किया। अपूर्व रंजन बजरंगनगर (लेवरूआ) स्थित माउंट लर्नर स्कूल का छात्र है। पिता योगेन्द्र कुमार शिक्षक हैं जबकि माता ऊषा देवी गृहिणी हैं। बेटे के सफलता पर गर्व महसूस करते हुए उन्होंने कहा कि अपूर्व हमेशा पढ़ाई के प्रति गंभीर, जिज्ञासु और मेहनती रहा है। अपने निरंतर अभ्यास और शिक्षकों के मार्गदर्शन के माध्यम से यह मुकाम हासिल की है।
इसी क्रम में स्कूल के चेयरमैन शीलेंद्र सिंह ने अपूर्व रंजन के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वह आगे भी इसी प्रकार सफलता के नए आयाम स्थापित करेगा। साथ ही आगे कहा कि यह सफलता छात्र की मेहनत शिक्षकों का समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। विदित हो कि छात्र अपूर्व रंजन के.डी. कराटे अकादमी का खिलाड़ी है। कोच सोनू यादव के सानिध्य में रहकर खेल की बारीकियां सीख करके अब तक जिला स्तर, राज्य स्तर व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल कई गोल्ड मेडल अपने नाम कर चुका है।
इस अवसर पर रामदुलार, विनोद कुमार, अमरनाथ, सुरेश कुमार, चंद्र विजय, आनन्द कुमार, सोनू यादव समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
