Jaunpur News : बाबा साहब के विचार सामाजिक न्याय, समानता एवं अधिकारों की सशक्त है नीव: सचिन

आश्रम पद्धति विद्यालय में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनायी गयी जयन्ती

केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के मटियारी ग्राम में स्थित आश्रम पद्धति विद्यालय में बाबा साहब के 135वी जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्रों ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें दिया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पहुंचे जिला पंचायत सदस्य सचिन यादव बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद कर कहा कि बाबा साहब के विचार सामाजिक न्याय, समानता और अधिकारों की सशक्त नीव है। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर ही एक समरस व सशक्त समाज का निर्माण संभव है।

वहीं शिक्षकों ने संयुक्त रूप से कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज के हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष किया और शिक्षा को सबसे बड़ा हथियार बताया। उनके विचार आज भी समाज को दिशा देने वाले हैं और विद्यार्थियों को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। इस दौरान छात्र द्वारा बनायी गयी बाबा साहब का चित्र मुख्य अतिथि को संप्रेम भेंट की गयी। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।

 

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534