Jaunpur News : गो-सेवा आह्वान अभियान में निकली सर्वधर्म रैली

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को भेजा गया ज्ञापन

शाहगंज, जौनपुर। गो-संरक्षण, सेवा और सम्मान के उद्देश्य से “गो-सेवा आह्वान अभियान” के तहत सोमवार को शाहगंज में सर्वधर्म रैली निकाली गयी। रैली में विभिन्न समाजों एवं वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता किया। रैली नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुये तहसील परिसर पहुंची जहां राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया।
रैली के माध्यम से गोवंश संरक्षण, गोसेवा और गो-सम्मान को लेकर जनजागरण का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज में गोसेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जनसहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। तहसील प्रभारी बिट्टू किन्नर की देख—रेख में संचालित गौ-सेवा आह्वान अभियान के तहत निकली इस रैली को सर्वधर्म स्वरूप दिया गया जिसमें सभी वर्गों के लोगों ने एकजुट होकर सहभागिता की। रैली शांतिपूर्ण और अनुशासित ढंग से संपन्न हुई।
रैली के दौरान गो-संरक्षण को लेकर सरकार तक जनभावनाएं पहुंचाने की बात कही गई। ज्ञापन के माध्यम से गोवंश सुरक्षा एवं संरक्षण को लेकर आवश्यक कदम उठाने की मांग की गई। लायंस क्लब शाहगंज खुशबू एवं रीमा सोनी की ओर से प्रतिभागियों के लिये जलपान की विशेष व्यवस्था की गयी जिसकी लोगों ने खूब सराहना किया। इस सेवा कार्य ने रैली में सामाजिक सहयोग और सहभागिता का संदेश भी दिया। आयोजन समिति ने रैली को सफल बनाने के लिए सभी सहभागी लोगों, प्रशासनिक अधिकारियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। पूरे क्षेत्र में रैली को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला।

 

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534