Jaunpur News : अस्मिता सेन ने खण्ड विकास अधिकारी डोभी का ग्रहण किया कार्यभार

डोभी, जौनपुर। मुफ्तीगंज ब्लाक से स्थान्तरित होकर डोभी ब्लॉक आयीं खण्ड विकास अधिकारी अस्मिता सेन ने शनिवार को ब्लॉक कार्यालय पहुँचकर कार्यभार संभाल लीं। साथ ही बैठक करके विकास कार्यों की समीक्षा किया। इस मौके पर उन्होंने सरकार की प्राथमिकता वाले कार्यों जैसे प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास, मनरेगा के कार्य, आंगनबाड़ी भवन पंचायत भवन के निर्माण में गति लाने का दिशा निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने क्षेत्र में गोशाला की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुये बताया कि मेरी प्राथमिकता शासन द्वारा संचालित सभी योजनाओं का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण संचालन करने का रहेगा। शासन की मंशा है कि ग्रामीणवासियों की शिकायतों का मौके पर ही सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा निस्तारण कराया जाय। आम जनमानस को अपनी शिकायतों के निस्तारण के लिये दर-दर न भटकना पड़े। उन्होंने सभी संबंधित सचिवों को निर्देशित किया कि आम जनमानस द्वारा शिकायत पत्र प्राप्त होने के पश्चात तत्काल मौके पर पहुंचकर शिकायत का निस्तारण करें। एक ही बार में पारदर्शी व गुणवत्तापूर्ण शिकायत का निस्तारण किया जाय। शिकायतकर्ताओं को अपनी शिकायतों को लेकर बार-बार दौड़ना न पड़े, इसका विशेष ध्यान रखा जाय।
इस अवसर पर एडीओ पंचायत प्रवीण सिंह, एडीओ एजी दयानन्द सिंह, एडीओ आईसबी धनंजय सिंह, एडीओ कोवापरेटीव अशोक सिंह, एडीओं, समाज कल्याण दिनकर मौर्या, एडीओ एसटी शिवेन्द्र मोहन शुक्ला, लिपिक लालजी राम, राधेश्याम सिंह, राजपाल, सचिवगण अजीत कुमार, राजेश यादव, दीपक कुमार, सुनीत कुमार, रमेश गौतम, किशन कुमार, पंकज गौतम, बृजेश गौतम, मनोज कुशवाहा, रितेश यादव, हरिहर लाल, अमित सिंह, एखलाक, गोपाल, अनिल, रमेश कुमार, अतुल सिंह, अरुण कुमार, सचिन कुमार, करन कुमार, राजेश कुमार, संदीप कुमार, अरविंद, विजय सहित तमाम लोग मौजूद थे।
Uploaded Image
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534